चीन से भारत पहुंची कोरोना वायरस की आफत: ऐसे पहचाने लक्षण, बचाव के लिए अपनाए ये तरीके

इस खतरनाक वायरस से अब तक करीब 3000 लोगों की जान जा चुकी है और 90 हजार के आसपास लोग संक्रमित हैं। समस्या यह है कि अभी तक इसका इलाज नहीं ढूंढा जा सका है। अधिकतर लोगों को कोरोना वायरस की खास जानकारी नहीं है। कई लोग अब भी इसे सीजनल फ्लू समझ रहे हैं जबकि दोनों अलग हैं। चीन से बाहर अब 9 गुना तेजी से फैल रहे कोरोना आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

कोरोना वायरस

• केवल वुहान में इससे संक्रमित 2 प्रतिशत की मौत।
• पूरे चीन में आंकड़ा 1.4 फीसदी।
• एक संक्रमित व्यक्ति औसतन 2.2 लोगों को संक्रमित करता है।
• प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर खतरा ज्यादा।

अभी कोई इलाज नहीं

• कोरोना की फिलहाल कोई दवा नहीं है, हालांकि कई परीक्षण चल रहे हैं। फ्लू की चार दवाइयां पहले से हैं। लक्षण सामने आने के 24 से 48 घंटे के अंदर दवा लेने से राहत मिल सकती है।

लक्षणों को समय रहते पहचानें

• अचानक बुखार और सांस लेने में तकलीफ।
• बहुत अधिक खांसी और जुकाम होना।
• शरीर में तेज दर्द के साथ कमजोरी।
• किडनी और लिवर में तकलीफ।
• निमोनिया के लक्षण सामने आना।
• पाचन क्रिया में तकलीफ शुरू होना।

ऐसे होती है पहचान

• रियल टाइम पॉलीमीरेज चेन रिएक्शन से।
• लार, कफ या रक्त के नमूने की जांच से होती है पुष्टि।

इन बातों का रखें ध्यान

• बार-बार आंख, नाक मुंह छूने से बचें।
• सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले एन-95 मास्क पहनें।
• संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
• सर्दी, जुकाम, बुखार और कफ होने पर अस्पताल जरूर जाएं।
• 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलें।
• साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
• एक इंसान से दूसरे में फैलता है।

ऐसे करें बचाव

• बार-बार आंख, नाक मुंह छूने से बचें।
• सार्वजनिक स्थानों पर जाने से पहले एन-95 मास्क पहनें।
• संक्रमित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
• सर्दी, जुकाम, बुखार और कफ होने पर अस्पताल जरूर जाएं।
• 20 सेकंड तक साबुन से हाथ धुलें।
• साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
• एक इंसान से दूसरे में फैलता है।