अमरकथा

हे देवी ! भगवान श्री सदाशिव जी महाराज देवताओं को प्रेम दिखलाते हुए द्रवीभूत हो गए। देवता भगवान श्री सदाशिव जी महाराज को जल स्वरूप देखकर स्तुति करने लगे और बार-बार नत-मस्तक होकर नमस्कार करने लगे। तब भगवान श्री सदाशिव जी महाराज ने पुन: अपना यथार्थ स्वरूप उनको दिखाया। इसी कारण प्रत्येक पक्ष में अमृत पिघलता और जमता है। देवी ! यह रस (द्रवीभूत) कठिन होकर लिंग रूप में परिवर्तित हो गया। लिंग रूप भगवान श्री सदाशिव जी महाराज को फिर द्रवीभूत हुआ देखकर देवता उनको बारम्बार नमस्कार करने लगे। भगवान श्री सदाशिव ने बड़ी दयायुक्त वाणी से देवताओं से कहा- हे देवताओं ! तुमने मेरा बर्फ का लिंग शरीर इस गुफा में देखा है। इस कारण मेरी कृपा से आप लोगों को मृत्यु का भय नहीं रहेगा। अब तुम यहीं पर अमर होकर शिव रूप को प्राप्त हो जाओ।

O Devi! Bhagawaan Saddashiv gets liquefied to show his love towards gods. Gods began to pray Shree Sadaashiv Mahaaraj to saw his water form and do bow down repeatedly.Then Bhagawaan Saddashiv again show his real form to them. Therefore, Amrit melts and freezes in each paksha. Devi! The liquefied form gets hard and transformed into ling form. Gods began to pray Shree Sadaashiv Mahaaraj to again saw him liquefied from ling form and do bow down repeatedly. Shree Sadaashiv said to Gods very politely- O Gods! You saw my body as a snow ling in this cave. So, you will not have fear of death with my grace. Now you guys get immortalized and get Shiv-form here.